Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रवि शास्त्री ने किया साफ रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत में किसे मिलेगा मौका

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड में प्रभावित करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की. पंत ने राजकोट में जहां 92 रनों की पारी खेली थी तो वहीं हैदराबाद में भी उनके बल्ले से 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी आई है. टीम इंडिया को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऐसे अब सवाल है कि इस दौरे के लिए पंत का चयन होगा या अनुभवी रिद्धिमान साहा का?

एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर से होने के बाद रिद्धिमान साहा ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से टीम में स्थायी तौर पर जगह बना ली थी. हालांकि इस दौरान बल्लेबाजी में उतना अच्छा नहीं कर पाए. इसी वर्ष साहा चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. जिसके बाद उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया. पर कार्तिक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में ही फेल रहे. इसके बाद ही ऋषभ पंत को मौका मिला.

रिद्धिमान साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका में खेला था. जिसमें उन्होंने 8 रन बनाए थे. साहा ने अभी तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.63 की औसत से 1164 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्द्धशतक निकले. वहीं अगर पंत के आंकड़े देखें तो 5 टेस्ट अभी तक खेले हैं, जिसमें 43.25 की औसत से 346 रन बनाए. इसमें एक शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल हैं.

कोच शास्त्री ने कहा इस आधार पर होगा चयन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के बाद जब कोच रवि शास्त्री से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए साहा और पंत में से किसका चयन किया जाएगा. इस पर उनका कहना है कि प्रदर्शन के आधार पर ही चयन होगा. शास्त्री ने कहा

”पंत एक युवा खिलाड़ी हैं. वह काफी अच्छा बल्लेबाज है और विकेट कीपिंग में भी अच्छा है. हमें ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चयन करना होगा.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रवि शास्त्री ने किया साफ रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत में किसे मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.