Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या पर लगे संगीन आरोप, एंटी-करप्‍शन नियम का किया उल्‍लंघन

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के सबसे विफोटक बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या की मुश्किलों में पड़ गए है। सनथ जयसूर्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत आरोप लगे है। ICC ने सोमवार को जयसूर्या पर अपने भ्रष्टारचार रोधी नियम (एंटी करप्शन यूनिट) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। ICC ने अपने एक बयान में बताया है कि जयसूर्या को आरोपों के खिलाफ जवाब देने के लिए 15 अक्टूबर से कुल 14 दिनों का समय दिया है। ICC ने कहा है कि जयसूर्या ने दो नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने उन पर c2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

आपको जानकारी में बता दें, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयनसमिति के पूर्व चैयरनमैन (जयसूर्या ) पर 2.4.6 के तहत आरोप है कि उन्होंने ACU की जांच में सहयोग नहीं किया। वहीं अनुच्छेद 2.4.7 के तहत उन पर ACU की जांच में रुकावट और जांच में देरी करने जैसे आरोप लगे है। ICC ने अभी इस मामले पर इतना ही बताया है।

ICC की तरफ से यह कार्रवाई अल-जजीरा के जरिये किए गए स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार, जुलाई 2017 में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच जो मैच हुआ था वह फिक्स था। उससे पहले अगस्त 2016 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो मैच हुआ था वह भी फिक्स बताया गया है।

वहीं आपको बता दें, जयसूर्या ने श्रीलंका को साल 1996 में ICC वर्ल्‍ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सनथ जयसूर्या ने 110 टेस्‍ट में 6973 रन बनाए, जबकि 445 वनडे में उनके नाम 13430 रन बनाये हैं। श्रीलंका के लिए उन्होंने 31 टी-20 मैच खेले, जिसमें 629 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका टीम के लिए साल 1989 से 2011 तक क्रिकेट खेला।



Herald