Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल- भारतीय टीम के सबसे बिगड़ैल क्रिकेटरों में शुमार रहा ये खिलाड़ी मना रहा है आज अपना जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्विंग गेंदबाजी पर नजर डाले ते उतने ज्यादा गेंदबाज नहीं रहे हैं। लेकिन जो स्विंग गेंदबाज हुए उनमें से एक नाम एक समय बहुत खास था और वो थे प्रवीण कुमार…..

पूर्व स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार ने पूरे किए अपने जीवन के 32 साल

भारतीय क्रिकेट में एक वो दौर आया था जब प्रवीण कुमार टीम के सबसे अच्छे स्विंग गेंदबाज हुआ करते थे। उन्हीं प्रवीण कुमार ने आज यानि 2 अक्टूबर को अपने जीवन के 32 बरस पूरे कर लिए हैं।

भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी ब्रिगेड के उस दौर के बेहतरीन गेंदबाज रहे प्रवीण कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1986 को मेरठ में हुआ था। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2007 में डेब्यू किया और तीनों ही फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया।

प्रवीण कुमार में नजर आता था भविष्य का सितारा

अपने समय में प्रवीण कुमार भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट के बेहतरीन गेंदबाज बनने की राह पर थे। ऐसे में माना जा रहा था कि ये गेंदबाज आने वाले समय का एक बड़ा जबरदस्त गेंदबाज रहेगा लेकिन प्रवीण कुमार का करियर 2007 में शुरू होने के बाद 2012 आते-आते खत्म हो गया।

प्रवीण कुमार का करियर महज 5-6 साल तक का ही रहा जिसके बाद उन्हें कभी टीम में वापसी नहीं मिली। इसके लिए कहीं ना कहीं प्रवीण कुमार खुद जिम्मेदार हैं। उनका करियर उनकी बिगड़ैल छवि और खराब फिटनेस ने खत्म कर दिया।

प्रवीण कुमार को है करियर बड़ा नहीं कर पाने का अफसोस

भारत के लिए प्रवीण कुमार तीनों ही फॉर्मेट खेलने में तो कामयाब रहे लेकिन वो अपने 6 साल के करियर के दौरान 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 मैच ही खेल सके। जिसके बाद उनके करियर का अंत हो गया।

प्रवीण कुमार ने कुछ महीनों पहले कहा था कि “मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि मेरा टेस्ट करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा और मैं सिर्फ 6 टेस्ट मैच ही खेल पाउंगा। मैंने 6 टेस्ट मैचों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझ से गलती कहां हुई। उस समय तो मैंने ये मन बना लिया था कि अब बस मुझे कभी भी क्रिकेट नहीं खेलना है। मैं बहुत हद तक डिप्रेशन का शिकार हो गया था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post बर्थडे स्पेशल- भारतीय टीम के सबसे बिगड़ैल क्रिकेटरों में शुमार रहा ये खिलाड़ी मना रहा है आज अपना जन्मदिन appeared first on SportzWiki Hindi.