Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजकोट टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे किमर रोच

जहां वेस्ट इंडीज को बड़ा झटका लगा है तो वही भारतीय टीम के लिए एक ख़ुशख़बरी हैँ वेस्टइंडीज टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ केमार
रोच 4 अक्टूबर को भारत के खिलाफ राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे | क्योंकि रोच को अपनी दादी के निधन के बाद बार-बार अपने घर जाना पड़ा | जिसके बाद कीमार रोच बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के साथ अभ्यास के समय भी नहीं देखे गए | बता दे स्टुअर्ट लॉ विंडीज टीम के कोच ने इस खबर की पुष्टि की हैँ |


विंडीज टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ का बयान
विंडीज टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ ने बताया हैँ कि

“खेदजनक केमार अभी तक वापस में नहीं आए हैँ | उनके परिवार में इस समय दुःख की घड़ी हैँ |जिसकी वजह से उन्हें बार -बार अपने घर जाना पड़ रहा था | उन्होंने ये भी बताया हैँ कि केमार जैसे ही अपने घर से वापस आएंगे वैसे ही वो टेस्ट मैच के बीच में ही शामिल हो जायेंगे.”

वह दूसरे टेस्ट के लिए भी रेडी रहेंगे | केमार कोच बहुत तजुर्बेदार खिलाड़ी हैँ | वह न सिर्फ शानदार गेंदबाज़ है | बल्कि हमारे बड़े वह अनुभवी खिलाडियों में से एक हैँ | उनका इस टेस्ट मैच में न खेल पाना हमारी टीम के लिए एक बहुत बड़ा नुक्सान होगा | और उनके न खेल पाने की वजह से टीम को उनकी कमी खलेगी |


इस प्रकार की है सीरीज का प्लानिंग
वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी | जिसमें की पहला टेस्ट मैच चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट में होगा |वही दूसरी तरफ आखिरी और दूसरा टेस्ट मैच 12 से 16 अक्‍टूबर तक हैदराबाद में होगा | इन टेस्ट मैच के बाद ये दोनों टीम पांच वनडे मैच खेलेंगी | और इस वनडे मैच के अलावा इन दोनों टीमों के बीच टी-20 का भी मुकाबला होगा | जिसे खेलने के लिए ये दोनों टीम मैदान में उतरेंगी |

The post राजकोट टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे किमर रोच appeared first on SportzWiki Hindi.