Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिये इस वजह के चलते एशिया कप से बाहर हुए थे विराट!   

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा को कप्तानी करते देख हर कोई हैरान था। साथ ही सभी के मन में एक सवाल था की आखिर क्या वजह से है जों एशिया कप में कोहली नही खेले। लेकिन हाल ही भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बात का खुलासा किया है जों आपके इस सवाल का जवाब देगा की आखिर क्या वजह थी की विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तानी क्यों दी गयी थी। आपको बता दे की हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार एशिया कप पर कब्जा किया है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की हाल ही में रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है उस में खुलासा किया है की कोहली को एशिया कप से क्यों बाहर रखा था। शास्त्री ने कहा है की विराट कोहली को लगातार खेले जा रहे क्रिकेट से कुछ दूर कर मानसिक रूप से आराम देने के मद्देनजर एशिया कप में विश्राम दिया गया था। साथ ही आपको बता दे की भारतीय टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है।

साथ ही हाल ही में भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है जिसकी शुरूआत 4 अक्टूबर से होने वाली है। इस सीरीज में टीम की कप्तानी विराट कोहली संभालने वाले है। साथ ही इस टेस्ट में एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन को मौका नही दिया गया है।

बांग्लादेशी फैंस ने हैक की विराट कोहली की वेबसाइट, कर डाली ये अजीब मांग



Herald