Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : जॉर्ज बेली की बल्लेबाजी स्टाइल देख फाफ ड्यूप्लेसिस ने बनाया मजाक, देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

4 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी हैं. इस वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले आज 31 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका की टीम ने एक अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन से खेला. इस मैच में सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली हैं.

जॉर्ज बेली की अर्धशतकीय पारी के चलते जीता प्राइम मिनिस्टर इलेवन

बता दें, कि इस मैच का टॉस साउथ अफ्रीका की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 42 ओवर में मात्र 173 रन पर ही आउट हो गई.

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 49 गेंदों में 47 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज एडियन मकर्म ने खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के लिए उस्मान कादिर और जेसन बेहर्नड्रोफ ने 3-3 विकेट हासिल किये.

इस आसान लक्ष्य को प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम ने 36.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को जीत लिया. प्राइम मिनिस्टर इलेवन के लिए कप्तान जॉर्ज बेली ने 76 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली.

जॉर्ज बेली का बल्लेबाजी स्टाइल देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी 

इस मैच के दौरान जॉर्ज बेली ने अपनी बल्लेबाजी का एक ऐसा स्टाइल भी दिखाया जिसे देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. दरअसल, जॉर्ज बेली बल्लेबाजी करते वक्त ऐसा स्टांस ले रहे थे. जिसे देख हंसी रोक पाना बिल्कुल संभव नहीं था.

वह अपने पीछे के भाग को गेंदबाज को दिखा रहे थे. वहीं अपना बल्ला अपने शरीर से छिपा दे रहे थे, उनके इस तरह के स्टांस पर साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी व अन्य खिलाड़ियों को काफी हंसी आ रही थी.

यहाँ देखे वीडियो 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : जॉर्ज बेली की बल्लेबाजी स्टाइल देख फाफ ड्यूप्लेसिस ने बनाया मजाक, देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.