Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के धमाल के बाद खत्म माना जा रहा हैं मुरली विजय का करियर, लेकिन अब विजय ने कही ये बात

I will return to India soon: Murali Vijay

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड के खिलाफ बीच टेस्ट सीरीज से बाहर करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी नजरअंदाज कर दिया।

Murali Vijay will play for Essex in English county

मुरली विजय को है एक बार फिर से टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद

मुरली विजय को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में चुनने में चयनकर्ताओं ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी। जिसके बाद से मुरली विजय के टेस्ट क्रिकेट को खत्म माना जा रहा है।

I will return to India soon: Murali Vijay

लेकिन वहीं मुरली विजय ने भारतीय टीम में एक बार फिर से वापसी करने की उम्मीद को नहीं छोड़ा है और वो एक बार फिर से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए अपनी हुंकार भर चुके हैं।

काउंटी क्रिकेट में मुरली विजय का जारी है शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पहले दो टेस्ट मैचों के खराब प्रदर्शन के बाद मुरली विजय को भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम से ही बाहर कर दिया।

जिसके बाद टीम से बाहर होते ही इंग्लैंड में ही मुरली विजय ने इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स से अनुबंध कर दिया। और काउंटी डेब्यू के बाद लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय टीम में वापसी का है भरोसा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज करने को लेकर मुरली विजय ने कहा कि “ये एक अच्छा अनुभव रहा कि इंग्लैंड में वापस गया और अच्छा प्रदर्शन किया।”

टीम में वापसी को लेकर विजय ने कहा कि “हां निश्चित रूप से मुझे विश्वास है। हम इसके लिए ही तो क्रिकेट खेलते हैं। जब मैं युवा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए खेलूंगा। समय के साथ मुझे आत्मविश्वास मिला और फिर मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

“वहां पर काफी उतार और चढ़ाव रहे और ये तो एक तरीका है। मैं अब आगे की तरफ नई राह को  देख रहा हूं और उम्मीद है कि मैं उस रास्ते पर चल सकता हूं मैं इसकी सवारी करना चाहता हूं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पृथ्वी शॉ के धमाल के बाद खत्म माना जा रहा हैं मुरली विजय का करियर, लेकिन अब विजय ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.