Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंच तक भारत की शानदार गेंदबाजी देख दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल, लेकिन शार्दुल ठाकुर के लिए सभी ने व्यक्त की सहानभूति

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा हैं. इस मैच के पहले दिन के लंच तक का खेल हो चुका हैं. लंच तक वेस्टइंडीज की टीम 86 रन बनाकर अपने 3 विकेट गंवा चुकी हैं.

भारत के गेंदबाजो ने एक बार फिर की शानदार गेंदबाजी 

भारतीय टीम के गेंदबाजो ने एकबार फिर शानदार गेंदबाजी की हैं. भारत ने लंच तक वेस्टइंडीज की टीम के शुरूआती 3 विकेट 86 रन पर ही आउट कर दिए हैं.

इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाजों ने 32 रन की साधी हुई शुरूआत की थी, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा झटका 52 रन पर और तीसरा झटका 86 रन पर लगा. भारत के लिए अश्विन, कुलदीप यादव और उमेश यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया हैं.

बता दें, कि इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे शार्दुल ठाकुर चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गये हैं. उनके लिए ट्विटर पर सभी अपनी सहानभूति व्यक्त कर रहे हैं.

यहाँ देखे ट्वीट 

 

The post लंच तक भारत की शानदार गेंदबाजी देख दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल, लेकिन शार्दुल ठाकुर के लिए सभी ने व्यक्त की सहानभूति appeared first on SportzWiki Hindi.