स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाय एस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है । यह मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद ही खास है । उन्होंने इस मैच में 81 रन बनाते ही सचिन तेंडुलकर को पछाड़ कर वनडे में सबसे तेज़ 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है ।
आपको बता दें , सचिन तेंडुलकर ने 259 पारियों में दस हजार रन का आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली 2013 मैच की 205 पारियों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है ।
ये रिकॉर्ड भी बनाये
* यहीं नहीं इस मैच में विराट ने 30 रन बनाते ही भारत में 4,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए है ।
* विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया है । कोहली ने अपनी इस पारी में 47 रन बनाते ही तेंडुलकर के 1573 रनों को पीछे छोड़ दिया । उन्होंने इसके लिए 29 मैच लिए, जबकि सचिन ने 39 वनडे में इतने रन बनाए थे ।
वहीं दूसरी तरफ टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "यह अच्छा और हार्ड विकेट है । इस मैच में खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव खेलेंगे । हमारा बॉलिंग कॉम्बीनेशन स्कोर रोकने के हिसाब से परफेक्ट है ।"
Herald