क्रिकेट में गेंदबाजों का सबसे प्रमुख हथियार गेंदबाजी काबिलियत के अलावा स्लेजिंग भी होता है। बल्लेबाज को बिट करने के बाद कई गेंदबाजों के द्वारा देखा गया है जो बल्लेबाज से स्लेज करता है। वैसे कई बल्लेबाज होते हैं जो तुरंत ही इसका जवाब गेंदबाद को उन्हीं के अंदाज में दे देते हैं,
विजय हजारे ट्रॉफी मे पृथ्वी शॉ ने गेंदबाज की स्लेजिंग का दिया मुंहतोड़ जवाब
लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज भी होते हैं जो गेंदबाजों के द्वारा की गई स्लेजिंग का जवाब जुबान से नहीं बल्कि बल्ले से दिया करते हैं। ऐसे उदाहरण हमने कई बार देखे हैं।

और एक बार फिर से एक गेंदबाज को बल्लेबाज के द्वारा स्लेजिंग का जवाब बल्ले से देने का ताजा उदाहरण देखने को मिला है जब भारत में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में भारत के दो युवा खिलाड़ियों के साथ देखा गया।
मोहम्मद सिराज ने की पृथ्वी शॉ से स्लेजिंग
जी हां भारत में खेली जा रही वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भारत के युवा सितारों पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज के बीच देखने को मिला जहां पृथ्वी ने सिराज की स्लेजिंग का जवाब दो छक्कों के साथ दिया।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) October 17, 2018
बुधवार को बैंगलुरू में विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मुंबई की पारी के 9वें ओवर में पृथ्वी शॉ स्ट्राइक पर थे तो सिराज के हाथ में गेंद थी।
पृथ्वी ने स्लेजिंग का दिया दो छक्कों से जवाब
इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर पृथ्वी को सिराज ने छकाया। तीनों ही गेंदों पर छकाने के बाद सिराज पृथ्वी की तरफ कमेंट करते नजर आए। इस स्टार बल्लेबाज ने कोई जवाब नहीं दिया।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) October 17, 2018
लेकिन तीन गेंदों में बिट होने के बाद पृथ्वी शॉ ने अगली दो गेंदों पर दो छक्के जड़ मोहम्मद सिराज के स्लेजिंग का जवाब दो बड़े शॉट्स के साथ देकर हिसाब चुकता किया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो- विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में मोहम्मद सिराज ने पृथ्वी पर की स्लेजिंग, तो पृथ्वी ने दिया ऐसे जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.