Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशारों-इशारों में सौरव गांगुली का रवि शास्त्री पर बड़ा निशाना, कहा ‘क्रिकेट है कप्तान का खेल कोच का नहीं’

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। करीब एक साल पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभालने वाले रवि शास्त्री इस दौरान अपने कुछ फैसलों को लेकर लगातार सवालों के घेरे में रहे हैं।

मुख्य कोच रवि शास्त्री के रवैये से सौरव गांगुली हैं नाराज

भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया है लेकिन इसके बाद भी मुख्य कोच रवि शास्त्री के टीम चुनने में तानाशाही जैसी चीज नजर आ रही है। जहां इस बात को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे सौरव गांगुली ने भी मुख्य कोच रवि शास्त्री के इस रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। सौरव गांगुली ने दो टूक रवि शास्त्री कोच ही रहने की सलाह दी है।

क्रिकेट है कप्तान का खेल फुटबॉल की तरह का कोच का नहीं

सौरव गांगुली के अनुसार क्रिकेट के खेल को एक कप्तान चलाता है ना कि फुटबॉल की तरह एक कोच के हाथ में बागडोर रहती है। व्यक्ति प्रबंध एक ऐसा गुण है जो कोच के पास होना चाहिए।

इस बात को लेकर गांगुली ने कहा कि “ये फुटबॉल नहीं है। बहुत सारे क्रिकेट कोच सोचते हैं कि वो फुटबॉल के खेल की तरह क्रिकेट टीम को चलाएंगे लेकिन क्रिकेट एक कप्तान का खेल होता है। इस खेल में कोच को पीछे वाली सीट पर बैठ जाना चाहिए।”

मौजूदा समय के कोच सोचते हैं क्रिकेट को भी फुटबॉल की तरह चलाने की 

दादा ने कहा कि “मुझे लगता है कि कोच को क्रिकेट के खेल में पिछली सीट ले लेनी चाहिए। मौजूदा कई क्रिकेट कोच इसमें विश्वास करते हैं और सोचते हैं कि मैं क्रिकेट की टीम को फुटबॉल टीम की तरह चलाऊं।

क्योंकि वो फर्गुसन, मोरिन्होज, जिडानेस जैसे फुटबॉल कोच को देखते हैं और सोचते हैं कि क्रिकेट भी इसी तरह से चलाया जा सकता है। क्रिकेट एक कप्तान का खेल है और कोच के लिए यही महत्वपूर्ण रहेगा कि वो पीछे की सीट पर बैठा रहे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इशारों-इशारों में सौरव गांगुली का रवि शास्त्री पर बड़ा निशाना, कहा ‘क्रिकेट है कप्तान का खेल कोच का नहीं’ appeared first on SportzWiki Hindi.