Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस युवा बल्लेबाज को मिलेगी भारतीय टीम में जगह, ये है कारण

खेल डेस्क। भारतीय अंडर-19 टीम ने रविवार को श्रीलंका को शिकस्त देकर छठी बार एशिया कप पर कब्जा किया है। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने सभी के दिनों में अपनी जगह बनाई है।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाक को दिया करारा जवाब

एशिया कप में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने वाले यशस्वी जायसवाल ने 79.50 की औसत से 318 बनाकर क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहीं नहीं उन्होंने खिताबी मुकाबले में भी 113 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं में विराट सहित इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिलेगा आराम!

इसकी बदौलत ही भारतीय टीम ने फाइनल में 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अगर ये युवा खिलाड़ी इस प्रकार से प्रदर्शन करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वह सीनियर भारतीय टीम में खेलता नजर आएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!

यह युवा खिलाड़ी उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने अंडर-14 के एक मैच में नाबाद 319 रन बनाने के साथ ही 13 विकेट हासिल किए थे। यशस्वी का ये रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज है। उनके इसी प्रदर्शन के कारण उनका चयन मुंबई की अंडर-19 टीम हुआ था।

अब ये पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हुआ दुर्घटना का शिकार, लगी कई गंभीर चोटें

वैसे अपना क्रिकेट करियर बनाने से पहले यशस्वी जायसवाल को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें गोल गप्पे भी बेचने पड़े थे। उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी यशस्वी अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए मुम्बई में अपने चाचा के यहां आए थे।