खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे शृंखला का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर शृंखला में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगा। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक कीर्तिमान ध्वस्त करने का मौका होगा।
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: स्वर्ण पदक के मुकाबले में हारकर भी बजरंग ने रच दिया इतिहास
गुवाहटी में खेले गए पहले मैच में 140 रन की तूफानी पारी खेलने वाले विराट कोहली विशाखापत्तनम में आयोजित दूसरे वनडे 81 रन बना लेते हैं वो वह पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर का एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर की 259 पारियों में दस हजार रन पूरे किए थे जबकि टीम इंडिया की नई रन मशीन विराट कोहली ने अभी 204 पारियां ही खेली हैं।
डेनमार्क ओपन में सायना को करना पड़ा रजत पदक से संतोष
विराट कोहली अभी तक अपने एक दिवसीय करियर में 9919 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 36 वनडे शतक लगाए हंै। विराट कोहली ने गुवाहटी में 107 गेंदों पर 140 रन की तूफानी पारी खेलीथी। इस पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके और दो छक्के लगाए थे।
बीजेपी में शामिल होंगे धोनी और गंभीर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव।
वेस्टइंडीज : जैसन होल्डर (कप्तान), मर्लोन सैमुअल्स, फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, केमार रोच और ओशाने थामस।