भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(बीसीसीआई) ने राज्य क्रिकेट संघों से रजनीश गुरबानी, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी से आराम देने के लिए कहा है. रणजी की शुरुआत 1 नवंबर से हो रही है. इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए 9 नवंबर को रवाना होगी. वहां तीन चार-दिवसीय मैच खेले जाएंगे.
भारत अपना पहला मैच 14 नवंबर को खेलेगा. इस दौरान टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. वहीं खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बारे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा ”ऐसा इसलिए कहा गया कि जिससे खिलाड़ी एक लंबे दौरे के लिए फिट और फ्रेश रहें.”
ये भी पढ़ें – इतने करोड़ की कीमत के मालिक है खलील अहमद

रजनीश गुरबानी पिछले सीजन में विदर्भ के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे थे. शुरुआत में वह पुणे टीम में शामिल हो गए थे. पर इसके बाद बोर्ड का लेटर मिलने के बाद उन्हें वापस टीम में आना पड़ा. वहीं अब विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रशांत वैध ने गुरबानी की अनुपस्थिति की पुष्टि की है. उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दर्शन नलकंदे लेंगे.
मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उनकी खतरनाक तेज गेंदबाजी का जादू हर मैच में देखने को मिल रहा है. इसी वर्ष आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था इसके बाद से लगातार अच्छा करते आ रहे हैं.

जिसके चलते उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में चुना गया. हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. अब उनके पास मौका होगा कि न्यूजीलैंड में अच्छा कर एक बार फिर चयनकर्ताओं को अपनी आकर्षित कर सकें. उन्होंने अभी तक 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 2.96 की इकॉनमी से 97 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें – विश्वकप 2019 में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले इन चार भारतीय गेंदबाजों को दिया गया है आराम, अजिंक्य रहाणे होंगे नये कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.