अबुधाबी। आबुधाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पाकिस्तान के शीर्षक्रम को बुरी तरह से झकझोर दिया है।
आज से शुरू हुए अन्तिम टेस्ट मैच में नाथन लियोन ने पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों को केवल छह गेंद के अंदर ही पवेलियन की राह दिखा दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही।
पहले मैच के शतकधारी मोहम्मद हाफिज केवल चार रन के योग पर ही स्टार्क का शिकार हो गए। इसके बाद अजहर अली और अपना डेब्यू मैच खेल रहे फखर जमां ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया।
इस साझेदारी को पाकिस्तान टीम के 57 रन के स्कोर रन नाथन लियान ने अजहर अली को आउट तोड़ा। इसके बाद नाथन लियोन ने इसी स्कोर पर पाकिस्तान के तीन और बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
श्रीलंका में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ होते-होते बचा बड़ा हादसा, देखें वीडियो
लियोन ने मैच के अपने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अजहर अली (15) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इस ओवर की अन्तिम गेेंद पर उन्होंने हारिस सोहेल (शून्य) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करवाया।
उन्होंने अपने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर असद शाफिक को शार्ट लेग पर कैच कराने के बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम को बोल्ड किया। समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। फखर जमां 68 और कप्तान सरफराज अहमद 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।