लाइव सिटीज डेस्क: राजकोट टेस्ट से डेब्यू करने वाले तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 99 गेंदों में शतक ठोंकने वाले मुंबई के पृथ्वी शॉ का बिहार से भी गहरा नाता है. वह मुंबई के साथ-साथ बिहारी भी हैं. यह बात हम इसलिए जह रहे हैं कि पृथ्वी शॉ का परिवार बिहार के गया के मानपुर का रहने वाला है. पृथ्वी के दादाजी अशोक साव, मानपुर के शिवचरण लेन में बालाजी कटपीस नाम के कपड़े की दुकान चलाते हैं. पृथ्वी, पंकज शॉ का इलकौता बेटा है. महाराष्ट्र के मुबई में रहने वाला पृथ्वी मूल रूप से गया के मानपुर के पटवा टोली का रहने वाला है, जहां उसके दादा-दादी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं.
गया में पूरा परिवार खुशी से झूम उठा
पृथ्वी को गुरुवार को जैसै ही विराट कोहली ने टेस्ट कैप दिया, उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. जिस वक्त पृथ्वी का टीम इंडिया के लिए सेलेक्शन हुआ था उस वक्त उनके दादा अशोक साव उनसे मिलने गए थे. तब उनको पृथ्वी के इंग्लैंड में बढ़िया प्रदर्शन करने का भरोसा था लेकिन उन्हें इंग्लैण्ड दौरे पर मौका नहीं मिल सका था. अशोक साव बताते हैं कि उनके पोते पृथ्वी शॉ के इस ऊंचाई पर पहुंचने में उनके बेटे और पृथ्वी के पिता पंकज शॉ और मुंबई के लोगों का काफी योगदान है.
क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से ही था
पृथ्वी चार की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है. पृथ्वी को क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से ही था. पिता पंकज शॉ ने उसके टैलेंट को देखा और फिर काफी मेहनत कर उसे क्रिकेट एकेडमी में दाखिला कराया. पृथ्वी सुबह चार बजे उठकर लोकल ट्रेन से विरार से मुंबई प्रैटिक्स के लिए जाता था. उसकी मेहनत रंग लाई है. दादा के अनुसार पृथ्वी का पसंदीदा क्रिकेट सचिन तेंदुलकर हैं.
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने डेब्यू किया और केएल राहुल के साथ मिलकर पारी का आगाज किया. राहुल जहां बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे, वहीं शॉ ने निडर होकर बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू टेस्ट में अपना पहला शतक जड़ा.
यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में जड़ा शतक, कम उम्र में ‘क्लब 100’ में हुए शामिल
बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह
The post डेब्यू टेस्ट में शतक ठोंकने वाले मुंबई के पृथ्वी शॉ का बिहार से भी है नाता, जानिए कैसे appeared first on Live Cities.