Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया दूसरा वनडे दो खिलाडिय़ों के लिए यादगार बन गया है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जहां दो साल बार वनडे में धमाकेदार वापसी की वहीं स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने मुकाबले में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टेस्ट टीम में न चुने जाने पर मुरली विजय ने किया ये बड़ा खुलासा

मैच में डेल स्टेन ने पहले बल्लेबाजी में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी (60) खेलने के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्म्बाब्वे के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

लगभग दो साल पहले 12 अक्टूबर, 2016 को इससे पहले अपना अन्तिम मैच खेलने वाले स्टेन को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं वहीं लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने मैच में छह विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाई।

इसके साथ ही ताहिर ने सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका की ओर से हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज है।इससे पहले सबसे ज्यादा उम्र में हैट्रिक लगाने का विश्व कीर्तिमान जिम्बाब्वे के एंडे ब्रांडेस के नाम था।

जिन्होंने 33 साल और 10 महीने की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1997 में हैट्रिक बनाकर कीर्तिमान रचा था। इमरान ताहिर ने 39 साल और 190 दिनों की उम्र में वनडे क्रिकेट में हैट्रिक बनाई है।

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्माब्वे को 120 रन से शिकस्त दी। अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम केवल 78 रन पर ही ढेर हो गई।