इंटरनेट डेस्ट। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ (134) और कप्तान विराट कोहली(139) के बाद ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) के करियर के पहले शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन नौ विकेट पर विकेट पर 649 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।
लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज सर रविन्द्र जडेजा ने एक शानदार टेस्ट शतक लगाने में सफलता हासिल की। रवीन्द्र जडेजा ने अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 132 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और पांच छक्के लगाए। जडेजा ने इस शानदार शतकीय पारी को अपनी मां को समर्पित किया। रविन्द्र जडेजा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मीडिया से बात करते हुए का कि, 'मैं ये शतक अपनी मां को समर्पित करूंगा क्योंकि उनकी इच्छा थी कि मैं भारत के लिए खेलूं, लेकिन आज वो नहीं हैं। ये मेरा सर्वश्रेष्ठ है और इससे बड़ा तोहफा मैं किसी को नहीं दे सकता इसलिए मैं ये शतक अपनी मां को समर्पित करूंगा।'
इसके साथ ही भारतीय टीम स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन (37 पर पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 181 रन पर ही ढेर कर दी है। इससे भारत को पहली पारी के आधार पर 468 रन की विशाल बढ़त मिली है।