Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्क वॉ ने पृथ्वी शॉ को बताया ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का कॉम्बिनेशन

भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैं. पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया हैं.

पृथ्वी शॉ ने लगाया 134 रनों का शतक 

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में एक शानदार 134 रन का शतक लगाया हैं. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 19 शानदार चौके लगाकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया.

उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान खेलने का अंदाज आक्रमक रखा और इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं, कि उन्होंने मात्र 99 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था.

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों से हो रही तुलना 

बता दें, कि अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर व वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा से हो रही हैं.

पृथ्वी शॉ अपने बचपन से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. स्कुल क्रिकेट से ही उनपर लोगो को सचिन तेंदुलकर की छवि नजर आती हैं.

मार्क वॉ ने पृथ्वी को बताया सचिन और लारा का कॉम्बिनेशन 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वॉ ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया हैं. जिसमे उन्होंने पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का कॉम्बिनेशन बताया हैं.

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ को उनके शानदार शतक पर बधाई दी थी और कहा था, कि इंडिया टीम को नया सुपरस्टार मिल गया हैं. उनके इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए मार्क वॉ ने पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का कॉम्बिनेशन बताया.

मार्क वॉ ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “महान संभावना. ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलने की ” 

 

The post मार्क वॉ ने पृथ्वी शॉ को बताया ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का कॉम्बिनेशन appeared first on SportzWiki Hindi.