Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम!

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश टीम के बारे में ही बताएंगे.

केएल राहुल 

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पिछली टेस्ट पारी में 149 रन का एक शानदार शतक लगाया था, इसलिए उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना पूरी तरह तय हैं.

पृथ्वी शॉ 

पृथ्वी शॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता हैं. पहले टेस्ट में केएल राहुल के साथ भारतीय टीम की पारी की शुरूआत पृथ्वी शॉ कर सकते हैं.

चेतेश्वर पुजारा 

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के लिए हमेशा से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए आये हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह इसी भूमिका पर नजर आयेंगे.

विराट कोहली (कप्तान)

virat kohli

विराट कोहली के कंधो पर भारतीय टीम की कप्तानी के साथ-साथ भारतीय टीम के मध्यक्रम की भी जिम्मेदारी होगी. कोहली नंबर-4 पर भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आयेंगे.

अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे टीम के उपकप्तान भी हैं. साथ ही उनके ऊपर भारतीय टीम के मध्यक्रम की भी जिम्मेदारी रहती हैं. वह इस मैच में भारत के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आयेंगे.

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

ऋषभ पंत का भी बतौर विकेटकीपर खेलना इस मैच में तय हैं. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी अंतिम पारी में शानदार शतक लगाया था. वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

रविचंद्रन अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन बतौर ऑलराउंडर भारत की इस टीम में खेलते हुए नजर आयेंगे. अश्विन बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

रविन्द्र जडेजा 

रविन्द्र जडेजा भी बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम के लिए इस मैच में खेलते हुए नजर आयेंगे. जडेजा तीनों विभाग में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

कुलदीप यादव 

कुलदीप यादव भी तीसरे स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं. कुलदीप यादव इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की करना चाहेंगे.

मोहम्मद शमी 

India will strike a broken finger on the Bayernsta: Shami

मोहम्मद शमी का भी इस मैच में खेलना तय हैं. शमी ही इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उन्होंने इंग्लैंड दौरे में भी शानदार प्रदर्शन किया था.

उमेश यादव 

उमेश यादव को इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग इलेवन में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल पाये थे, लेकिन इशांत शर्मा के टीम में ना होने के कारण उमेश यादव का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं.

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.