हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के खत्म हुए अभी तो 5 महीनें ही बीते हैं कि इसमें शामिल फ्रेंचाइजियों ने अगले आईपीएल सीजन यानि आईपीएल-12 के लिए अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है। आईपीएल 12 की तैयारी में पहला कदम मुंबई इंडियंस की टीम ने उठाया है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-12 के लिए मुस्तफीजुर रहमान और धनंजय को छोड़ा
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन के अपने खराब प्रदर्शन के बाद अपनी टीम में बदलाव करना शुरू कर दिया है।

इसी बदलाव की लिस्ट में मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए अपने दो विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश के मुस्तफीजुर रहमान और श्रीलंका के अकिला धनंजय को रिलीज कर दिया है।
आरसीबी से विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को किया अपनी टीम में शामिल
आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 बार खिताब को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने मुस्तफीजुर रहमान और अकिला धनंजय को रिलीज किया है तो वहीं रॉयल चैलैंजर्स बैंगलौर की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को शामिल किया है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट की माने तो आरसीबी में पिछले साल खेले क्विंटन डी कॉक वैसे तो उनके कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद रहे जिन्होंने शुरुआती 8 मुकाबले खेले लेकिन उनके अपनी शादी के कारण स्वदेश लौटने के बाद अगले 6 मैचों में पार्थिव पटेल को शामिल किया था।
आरसीबी के लिए पिछले साल डी कॉक का नहीं रहा था अच्छा प्रदर्शन
क्विंटन डी कॉक को पिछले ही सीजन में आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने नीलामी में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और केवल 201 रन ही जोड़ सके थे।

क्विंटन डी कॉक अब मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे। इससे पहले ये प्रोटियाज खिलाड़ी दिल्ली डेयर डेविल्स और सनराईजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुका है और ये उनकी चौथी फ्रेंचाइजी होगी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मुंबई इंडियंस ने मुस्तफीजुर रहमान और अकिला धनंजय को रिलीज कर आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.