दक्षिण अफ्रीका की टीम इसी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आ रही है। वहां टीम 3 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलेगी। दौरे पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा। इस दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा कर दी गई है। दौरे की शुरुआत 31 अक्टूबर को अभ्यास मैच के साथ होगी। यह मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवेन और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे के साथ भी सीरीज खेला था।
क्रिस मॉरिस की वापसी
आईपीएल 2018 के दौरान चोटिल होने वाले ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी हुई है। इस चोट की वजह से वह श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के साथ हुई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

उनके साथ ही फरहान बेहरदीन और ड्वेन प्रिटोरियस की भी दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी हुई है। प्रिटोरियस की एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच पिछले साल अक्टूबर में खेला था। वहीं बेहरदीन ने इसी साल भारत के खिलाफ फरवरी में अपना अंतिम वनडे मैच खेला था।
आमला और डुमिनी चोटिल
दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज हाशिम आमला और जेपी डुमिनी चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। आमला की उंगली में चोट है वहीं डुमिनी को कंधे में परेशानी है।

वहीं एडन मार्क्रम और हेनरिक क्लासेन को टीम में जगह मिली है। दोनों ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी टीम के साथ थे। इसके साथ ही इस टीम में डेल स्टेन को भी जगह मिली है। फाफ डू प्लेसिस को टीम की कमान मिली है।
इस प्रकार है टीम
फफ डू प्लेसिस (कप्तान), फरहान बेहरदीन, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्लेसन, एडेन मार्क्राम, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, लुंगिसानी नगीदी, एंडिल फेहेलुकवे, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन।
दौरे का कार्यक्रम
| तारीख | मैच | जगह |
| 04 नवंबर | पहला वनडे | पर्थ |
| 09 नवंबर | दूसरा वनडे | एडिलेड |
| 11 नवंबर | तीसरा वनडे | होबार्ट |
| 17 नवंबर | टी-20 अंतरराष्ट्रीय | कैररा ओवल |
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, क्रिस मॉरिस की लंबे समय बाद हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.