Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘तितली’ तूफान के कारण अगर रद्द हुआ दूसरा टेस्ट मैच, तो भारत को इस वजह से होगा बड़ा नुकसान

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदरबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं. इस टेस्ट मैच में ‘तितली’ तूफ़ान का खतरा बना हुआ हैं. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का असर दिख सकता है.

यह तूफान उड़ीसा तक पहुंच चुका है. बताया जा रहा हैं, यह चक्रवाती तूफान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसका असर हैदराबाद में भी पड़ सकता हैं.

भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में होगा नुकसान 

बता दें, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ इस दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत तय हैं, लेकिन अगर यह तूफ़ान की वजह से भारतीय टीम इस मैच को नहीं जीत पाती हैं, तो भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता हैं.

0.5  रेटिंग अंक नहीं मिल पाएंगे भारत को 

बता दें, कि भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह हैदराबाद टेस्ट मैच जीत जाती, तो भारतीय टीम को 0.5 अंक मिल जाते, लेकिन अगर यह टेस्ट मैच रद्द होगा, तो भारतीय टीम को 0.5 रेटिंग अंक का नुकसान होगा.

इस तरह हैं आईसीसी रैंकिंग का समीकरण 

आपकों बता दें, कि वैसे तो भारतीय टीम के आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर हैं. भारतीय टीम के कुल 115 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम हैं. जिसके 106 रेटिंग अंक हैं.  वहीं तीसरे स्थान में ऑस्ट्रेलिया टीम के भी 106 रेटिंग अंक हैं.

अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करती, तो भारत को 0.5 रेटिंग अंक और मिल जाते, जिससे भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम से और ज्यादा बढ़ा फासला कर सकती थी, लेकिन अगर ‘तितली’ तूफ़ान के चलते यह मैच रद्द होता हैं, तो भारत के हाथ से यह सुनहरा मौका छीन जायेगा.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ‘तितली’ तूफान के कारण अगर रद्द हुआ दूसरा टेस्ट मैच, तो भारत को इस वजह से होगा बड़ा नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.