Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद टेस्ट जीत के हीरो रहे उमेश यादव को मैच देखने आई खूबसूरत लड़की से हुआ प्यार

जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की हैं, तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रहे. भारतीय तेज़ गेंदबाज उमेश यादव ने प्रतियोगी टीम के दस विकेट चटकाकर उनको पूरी तरह से परास्त कर दिया.

बता दे वेस्टइंडीज के खिलाफ ये इंडिया टीम की लगातार सातवीं जीत हैं. टीम को जीत के शिखर तक लेकर जाने वाले उमेश यादव स्टेडियम में बैठी अपनी एक फैन से ही प्यार कर बैठे थे, तो आइये आज जानते हैं उमेश यादव की लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में……..


आईपीएल मैच के दौरान हुई मुलाकात

इस खिलाड़ी की टेस्ट मैच हो या वनडे मैच हर सीरीज में प्रतियोगी टीम के लिए मुख्य हथियार माना जाता हैं. लगातार पिछले सात सालों से इंटरनेशनल मैच खेलने वाले उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया  हैं. जैसे उमेश मैच के दौरान गेंदबाजी में अपनी पकड़ रखते हैं, वैसे ही इस खिलाड़ी की लव लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं हैं.

इस खिलाड़ी की अपनी हमसफ़र से मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी. जहां तान्या अपने कुछ दोस्तों के साथ मैच का लुफ्त उठाने आयी थी. उनका एक दोस्त उमेश यादव को भी जानता था, और उसी ने इन दोनों को मिलवाया था, ये दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और बाद में इनमे प्यार हो गया.


2012 में उमेश ने किया प्रपोज़

उमेश यादव की पत्नी ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया था कि,

“साल 2012 में उन्होंने मुझे शादी के लिए प्रपोज़ किया था और मैंने तुरंत उमेश यादव को हां, कह दिया था. इतना ही नहीं उमेश एक बहुत ही साधारण इंसान हैं और जमीन से जुड़े रहने वालों में से हैं.”


पिता थे कोयला खान के मजदूर

बता दे इस खिलाड़ी के पिता कोयला खान में मजदूरी किया करते थे और उमेश का बचपन नागपुर के कोयला मजदूरों के बीच बिता. भारत से खेलने से पहले उमेश यादव कैनवस की  गेंद से खेला करते थे, इसी बीच इन्होने पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया और उसमे सेलेक्ट भी हो गये, लेकिन भारतीय टीम में चयन के बाद उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ क्रिकेट से देश का नाम ऊँचा करने का प्रण लिया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हैदराबाद टेस्ट जीत के हीरो रहे उमेश यादव को मैच देखने आई खूबसूरत लड़की से हुआ प्यार appeared first on SportzWiki Hindi.