ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेल रही है. पहले दो टी-20 में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ये सीरीज हार चुकी है. दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे. गौरतलब है कि फील्डिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी. खबरों की माने तो, सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में उतरने से पहले मैक्सवेल को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा.
चार नवंबर से ऑस्ट्रेलिया टीम साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलेगी
बता दें,सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रात शुरू होगा. अगले महीने चार नवंबर से अपने घर में ऑस्ट्रेलिया टीम साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें मैक्सवेल भी टीम का हिस्सा हैं. मैक्सवेल की चोट इतनी गंभीर नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में इस चोट से उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे में टिम पेन की जगह अब एरोन फिंच को कप्तानी की कमान सौंपी है.

21 नवंबर से भारत के खिलाफ खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद 21 नवंबर से अपने घर में ही भारत के खिलाफ सीरीज खेलने उतरना है. दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.

उस्मान ख्वाजा भी हैं चोटिल
बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम के एक और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. माना जा रहा है कि छह दिसंबर से शुरू हो रही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा टीम का हिस्सा होंगे. तबतक उनकी घुटने की चोट भी ठीक हो जाएगी.

चोट की वजह से परेशान ऑस्ट्रेलिया टीम अपने दो बेहतरीन खिलाड़ी डेविड वार्नर और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ के प्रतिबंध की वजह से उनके हालिया क्रिकेट के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल, मैच से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.