रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन के लिए पंजाब की की घोषणा करदी गयी. दिग्गज युवराज सिंह और हरभजन सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है. वहीं मंदीप सिंह को टीम की कप्तानी सौंपी गयी. हरभजन और युवराज दोनों ही पिछले काफी वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 1 नवंबर से हो रही है. पंजाब टीम 1 नवंबर को अपना पहला मुकाबला आंध्र के साथ खेलेगी. युवराज सिंह ने हाल ही में एक इन्टरव्यू के दौरान कहा था कि वो किसी युवा खिलाड़ी की जगह टीम में नहीं खेलना चाहते हैं. उन्हें टीम में जगह न दिए जाने की यही वजह हो सकती है. इस बार टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौके दिए गए.

वहीं हरभजन सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेले थे. ऐसे में उनके टीम में चुने नहीं जाने पर कोई आश्चर्य की बात नहीं है. पंजाब टीम का प्रदर्शन पिछले रणजी सीजन में अच्छा नहीं रहा था और ग्रुप डी में तीसरे नंबर पर रही थी. लीग स्तर पर उसने सिर्फ दो मुकाबले ही जीते थे और नॉक स्टेज के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थी.
ये भी पढ़ें – मुंबई वनडे में कोहली कर सकते कुमार संगकारा के अविश्वसनीय रिकॉर्ड की बराबरी
26 वर्षीय मंदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अच्छा प्रदर्शन दिखाया. हालाँकि टीम नॉकस्टेज पर नहीं पहुंच सकी थी पर प्रदर्शन दमदार रहा. ख़राब मौसम पंजाब के लिए दुर्भाग्य की बात रही थी.

पंजाब टीम के कुछ खिलाड़ी इंडिया ए में खेलने वाले हैं. ऐसे में हो सकता है युवराज को टीम में शामिल करना पड़े. वहीं टूर्नामेंट में युवराज की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह और कप्तान मंदीप जैसे खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी.
ये भी पढ़ें – मुंबई वनडे में कोहली कर सकते संगकारा के अविश्वसनीय रिकॉर्ड की बराबरी
रणजी ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम – मंदीप सिंह (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक शर्मा, बरिंदर सरन, अर्पित पानू, बलतेज सिंह, सिद्धार्थ कौल, विनय चौधरी, जीवनजोत सिंह, शरद लुंबा, मयंक मार्कंडेय, शुबेक गिल और संवीर सिंह.
The post युवराज सिंह और हरभजन सिंह की अब पंजाब की रणजी टीम से भी हुई छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.