Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत वेस्टइंडीज को तब से दे रहा हैं मात जब विराट कों बैट पकड़ने का भी नहीं था ढंग

जब पहली बार कुलदीप यादव ने दुनिया को देखा होगा. तब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्ले को ढंग से पकड़ना सीख रहे थे. तब तक पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत तो धरती पर आये ही नहीं थे. जब वेस्टइंडीज ने भारत की धरती पर अपना अंतिम मैच जीता था.

वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी मैच मोहाली में 14 दिसंबर 1994 को जीता था, और इस दिन भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी कुलदीप यादव का जन्म हुआ था.

उस समय कोहली महज छह साल के थे. इसके बाद वेस्टइंडीज ने भारत की जमीं पर जो 8 मैच खेले हैं. उनमें से उन्हें लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा. और बाकि की दो मैच ड्रा रहे थे.

इस तरह से इस भारतीय टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं हैं. जिसने कभी वेस्टइंडीज के साथ हार का स्वाद चखा हो. लगभग पिछले तीन दशकों में विदेशी टीमों को भी भारत की धरती पर परेशान होना पड़ा.

सचिन तेंदुलकर की विदाई

इसी बीच भारत ने 2002 और 2011 में तीन -तीन टेस्ट मैचों में 2 -0 के बराबर वाली जीत दर्ज की. वही 2013 में जब सचिन तेंदुलकर की विदाई श्रृंखला में 2-0 क्लीन स्वीप किया गया था. कई सारी टीमें ऐसे हैं. जिन्हे पिछले दो दशकों में भारत की धरती पर जीत पाना मुश्किल हो गया हैं.

18 वर्षों में भारत ने अपनी धरती पर अभी तक 86 मैच खेले हैं. और उनमें से 50 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की हैं. इस बीच 26 ड्रा मैचों के साथ 10 मैच हार गयी.

इंडियन टीम भले ही विदेशों में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हो. लेकिन उनकी जमीं पर कोई टिक नहीं पता हैं. इन आठ वर्षों में आस्ट्रेलिया एक बार और इंग्लैंड दो बार भी भारत से जीत पाए हैं.

अपनी धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड

अपनी धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा हैं. जिसमें उन्होंने 36 टेस्ट मैच खेले और उनमे से 26 की जीत अपने नाम दर्ज की. और सात मैच ड्रा हुए. जबकि तीन में इंडिया को हार का मुँह देखना पड़ा.

The post भारत वेस्टइंडीज को तब से दे रहा हैं मात जब विराट कों बैट पकड़ने का भी नहीं था ढंग appeared first on SportzWiki Hindi.