Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का विश्व रिकॉर्ड, बने सबसे तेज दस हजारी

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

मैच में 81 रन की पारी खेलने के साथ ही उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन पूरे करने का भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली के अब वनडे में 10000 रन हो गए हैं।

IndvWi : हिटमैन 28 रन बनाते ही बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में बनेंगे 5वें भारतीय

टीम इंडिया की नई रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 213वें मैच की 205वीं पारी में दस हजार रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज थी। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर की 259 पारियों में दस हजार रन पूरे किए थे।

देवधर ट्रॉफी में शतक से चूक गया ये भारतीय खिलाड़ी, पेश की भारतीय टीम के लिए दावेदार

विराट कोहली अपने वनडे करियर में अभी तक 36 शतक लगा चुके हैं और जिस प्रकार वह बल्लेबाज कर रहे हैं उसे देखते हुए वो दिन दूर नहीं लगता जब वह सचिन का सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।

SLvENG: श्रीलंका ने अंतिम वनडे में इंग्लैंड को हराया अब तक के सबसे बड़े अंतर से

विराट कोहली की इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए अंबाटी रायूडू (73) के साथ 139 रन की साझेदारी की।