खेल डेस्क। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने ब्यूनस आयर्स में चल रहे युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस युवा युवा खिलाड़ी ने भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर देश को गौरवांवित किया है।
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला भी जुड़ी मी टू कैंपेन से, लगाए ये गंभीर आरोप
विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में सोने का तमगा हासिल कर चुकी 16 साल की मनु भाकर ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।मनु भाकर ने एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए युवा ओलंपिक खेलों दस मीटर एयर पिस्टल में 236.5 अंक बनाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की है।
अब इस युवा बल्लेबाज को मिलेगी भारतीय टीम में जगह, ये है कारण
इस स्पद्र्धा का रजत पदक रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक हासिल किया है। जबकि निनो खुत्सबरिद्ज ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रही। क्वालीफाईंग में 576 अंकों के साथ शीर्ष पर रही मनु भाकर ने आठ महिलाओं के स्वर्णिम मुकाबले में 10.0 से शुरुआत की थी। इसके बाद वह इस अच्छी शुरुआत को स्वर्णिम सफलता में बदलने में कामयाब रही।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं में विराट सहित इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिलेगा आराम!
भारतीय युवा खिलाड़ी मनु भाकर ने इसे अपने करियर की महत्वपूर्ण जीत बताते हुए कहा कि इससे मेरा मनोबल बढ़ेगा। मनु भाकर ने कहा कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कभी कभी उन्हें वांछित सफलता नहीं मिल सकी थी।