भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। उस महत्वपूर्ण दौरे से पहले भारत को अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 21 अक्टूबर से हो रही है। इस सीरीज को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अभ्यास के तौर पर लेना चाहेगी। इस सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की।
वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेंगे
वेस्टइंडीज की टीम ने टेस्ट सीरीज में काफी खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं होना चाहेगी। इसके साथ ही चहल को उम्मीद है कि इस सीरीज में कड़ी टक्कर देखने की मिलेगी।

इस बारे में यजुवेंद्र चहल ने कहा
“हम वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेंगे। सीमित ओवरों के खेल में उनकी टीम शानदार रही है। उनके बाद गेम चेंगर और लंबे लंबे शॉट खेलने वाले खिलाड़ी है। इसी वजह से यह शानदार सीरीज होने वाली है।”
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयारी का मौका
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच 11 नवम्बर को खेलेगी। इसके 10 दिन बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। इस बारे में चहल ने कहा कि वेस्टइंडीज सीरीज से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी का शानदार मौका रहेगा।

उन्होंने कहा
“वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी करने के काफी अच्छा है। मैं इस सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहूँगा। मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरफ तैयार होना चाहता हूँ।”
एशिया कप और इंग्लैंड में काफी सीखने को मिला
सीमित ओवरों के खेल में भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड और एशिया कप में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिला। इस बारे में चहल ने कहा कि मैंने इस दौरों से काफी कुछ सीखा है। कई बार विकेट लेने से ज्यादा जरूरी रन रोकना होता है।
The post वेस्टइंडीज सीरीज ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के लिए अच्छा मौका: युजवेंद्र चहल appeared first on SportzWiki Hindi.