ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय दुबई में पकिस्तान ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तैयारी कर रही है. इस दौरान आज अभ्यास मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ कि दर्शक और ऑस्ट्रेलियन टीम को हैरान कर रह गए. मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ के सिर पर गेंद लग गई. जिस वजह से उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा.
मैच के दौरान लग गई गेंद

अभ्यास मैच के दुसरे दिन स्पिन गेंदबाज नाथन लायन के ओवर में बल्लेबाज आबिद अली ने तेज शॉट लगाया और गेंद सीधा रैनशॉ के हेलमेट पर जाकर लगी. गेंद रैनशॉ के हेलमेट से लगकर हवा में उछल गई और विकेटकीपर टिम पेन ने कैच पकड़कर नाथन को उनका छठां विकेट दिलाया.

इस दौरान रैनशॉ ने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और मैदान पर बैठ गए. कप्तान टिम पेन और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर रैनशॉ को खड़े होने में मदद की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. इस हादसे के बाद मेडिकल स्टाफ की जांच के बाद फैसला लिया गया कि रैनशॉ अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. पाकिस्तान टीम भी रैनशॉ की जगह मार्नस लबशेयन के फील्डिंग करने आए थे.
टीम उन्हें फिट चाहेगी

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट मैच खेलने है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रलियन टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि रैनशॉ पहले टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो गए. उनका पहला टेस्ट मैच में खेलना लगभग पक्का माना जा रहा था.हालांकि अब इस हादसे के बाद रिपोर्ट्स के बाद ही फैसला लिया जाएगा.
वैसे अभी पहला टेस्ट मैच शुरू होने में काफी ज्यादा समय है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो पहले टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएँगे. डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के न होने की वजह से उनसे टीम को खासी उम्मीदें है और वो खुद भी इस उम्मीदों को पूरा करना चाहते हैं.
The post पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे अभ्यास में हुआ दर्दनाक हादसा, जा सकती थी जान appeared first on SportzWiki Hindi.