इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। वहीं, टीम इंडिया में टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले 18 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण ही पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही मैन आॅफ द सीरीज जीतने में कामयाब रहे। आज हम भारत के उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही मैन आॅफ द सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की तो आइए नजर डालिए..
सौरभ गांगुली : बंगाल टाईगर के नाम से महशूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बांए हाथ के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत इंग्लैंड के लाडॅ्र्स मैदान से की थी। गांगुली ने अपनी करियर की पहली टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और इसकी बदौलत वो अपने करियर के पहली टेस्ट सीरीज में मैन आॅफ द सीरीज जीतने में सफल हुए
।रविचन्द्रन अश्विन : भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरूआत की। आश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस डेब्यू टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 22 विकेट लिए थे और 1 शानदार शतक भी लगाया था। जिसके कारण उन्हें मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था।
रोहित शर्मा : टीम इंडिया के हिटमैन खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया। रोहित शर्मा ने साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर वेस्टइंडीज के ही खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। रोहित ने करियर की पहली ही टेस्ट सीरीज में शानदार शुरूआत की और मैन आॅफ द सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।
पृथ्वी शॉ : टीम इंडिया के 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की इस सीरीज में शॉ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।