अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) दुनियाभर में खेली जा रही टी-20 और टी-10 पर अब लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है. इसको लेकर अगले हफ्ते होने वाली बैठक में टी-20 और टी-10 के भविष्य में नियम और स्वीकृति पर विचार विमर्श किया जाएगा.
दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) है. आईपीएल के शुरू होने के बाद ही आईसीसी सदस्य देशों ने अपनी-अपनी लीग शुरू कर दी थीं. अभी हाल ही में ताजा प्रारूप में आईसीसी मान्यता प्राप्त टी-10 हुई. जो पिछले वर्ष शारजाह में खेली गयी थी.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर खतरा बन सकतीं क्रिकेट लीग

दुनियाभर में शुरू हो चुकी कई लीगों को अब अंतररास्ट्रीय क्रिकेट पर एक खतरे के रूप में देखा जा रहा है. आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस ने बताया की इस मुद्दे पर 20 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा ”अगले हफ्ते हमारी बैठक में टूर्नामेंट के नियमों और स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जायेगी. इसके अलावा लीग के लिये खिलाड़ियों को रिलीज करने पर भी चर्चा होगी.”
दुनिया की लोकप्रिय लीग में आईपीएल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग यानि बीबीएल, वेस्टइंडीज की सीपीएल और पाकिस्तान की पीएसएल प्रमुख हैं. साथ ही साउथ अफ्रीका में रैम स्लैम, कनाडा में टी-20 ग्लोबल लीग, इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट, बांग्लादेश में बीपीएल और अफगानिस्तान में इसी वर्ष शुरू हुई एपीएल लीग भी हैं.

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. तब से लगातार ये लीग खेली जा रही है और दुनिया की सभी लीगों की लोकप्रियता की तुलना में आईपीएल की लोकप्रियता कहीं ज्यादा है. इस वर्ष आईपीएल का 11 वां सीजन खेला गया, जिसकी चैंपियन धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की रही. वहीं इसका अगला सीजन आम चुनाव के चलते भारत के बाहर खेले जाने की उम्मीद है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post दुनियाभर में शुरू हो चुकीं क्रिकेट लीग पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा आईसीसी appeared first on SportzWiki Hindi.