विशाखापत्तनम| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैचों को जीतकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है।
इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में एक बदलाव हुआ है। खलील अहमद के स्थान पर कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है।
इसके अलावा, वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में ओशाने थॉमस के स्थान पर ओबेड मेकॉय ने कदम रखा है। वह इस मैच से वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, देवेंद्र बिशू, केमार रोच और ओबेड मेकॉय।
The post विशाखापत्तनम वनडे : टॉस जीत कर भारत ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.