Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने उठाया भारत के प्लेइंग इलेवन चयन पर सवाल, कहा क्यों नहीं मिल रहा इस खिलाड़ी को जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने साफ़ किया था कि वो इस सीरीज में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देना चाहते है. इसी कड़ी में कोहली ने पंत को मौका भी दिया था. हालांकि कोहली ने अभी तक केएल राहुल को मौका नही दिया है.जिस पर सौरव गांगुली खासे नाराज है और उन्होंने कोहली को राहुल टीम में शामिल करने की मांग की हैं.

कोहली को राहुल को टीम में शामिल करना चाहिये 

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में सौरव गांगुली ने लिखा कि

“मेरा मानना है कि केएल राहुल को बेंच पर बैठाकर रखना ठीक नहीं है. उसे खेलने का मौका मिलना चाहिए.हमें मिडल ऑर्डर पर ध्‍यान देने की जरूरत है.”

केएल राहुल ने साल 2018 में केवल तीन वनडे मैच ही खेले हैं. इंग्‍लैंड के खिलाफ उन्‍हें दो वनडे में मौका मिला. जिसके बाद एशिया कप के दौरान राहुल को अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनाया गया था.

और पढें – वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा भारत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत

वेस्टइंडीज की भी तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा कि

“वेस्‍टइंडीज की टीम जो काम विशाखापत्‍तनम वनडे के दौरान नहीं कर पाई उसे उन्‍होंने पुणे में करके दिखाया.”

वेस्टइंडीज के पास है कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी है 

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा कि

“टेस्‍ट सीरीज में बुरी तरह हार के बाद जेसन होल्‍डर ने अच्‍छा नेतृत्‍व दिखाया. शाई होप, शिमरोन हेटमेयर, एशले नर्स ने दिखाया कि वो कैरेबियन क्रिकेट का भविष्‍य हैं.”

यह भी पढें – रोहित शर्मा के शतक के अलावा चर्चा में रही ये पांच बातें

कोहली की तुलना नही करना चाहिये 

सौरव गांगुली ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि

“हर कोई विराट की तुलना किसी न किसी खिलाड़ी से कर रहा है. कोई कह रहा है कि वो सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ेगा. उसकी तुलना पूर्व के दिग्‍गजों से करने की जगह हमें उसके खेल को इंज्‍वाय करना चाहिए. वो शानदार प्रदर्शन कर रहा है. उसके अंदर रन बनाने की भूख साफ नजर आती है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सौरव गांगुली ने उठाया भारत के प्लेइंग इलेवन चयन पर सवाल, कहा क्यों नहीं मिल रहा इस खिलाड़ी को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.