Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैरा-एशियाई खेल (निशानेबाजी): मनीष ने हासिल किया सोना

जकार्ता
भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीता। इस स्पर्धा के फाइनल में मनीष ने अन्य सभी स्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में भारत को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में भारत की अवनी लेखारा को फाइनल में सातवां स्थान हासिल हुआ।