भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी कप्तान में खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और फ्री चल रहे हैं।

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे मुंबई के लिए
भारतीय टीम तो इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और रोहित शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं तो वो टीम से दूर हैं लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिख सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलु वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी इन दिनों अपने चरम पर है जहां मुंबई की टीम ने नॉक आउट दौर में प्रवेश कर लिया है। लिहाजा रोहित शर्मा मुंबई के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं।
रोहित शर्मा खेलेंगे दो मैच लेकिन कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भी स्पष्ट कर दिया कि रोहित शर्मा को वो अगले दौर के लिए टीम में शामिल कर रहे हैं। अजीत आगरकर ने कहा कि “हम उन्हें टीम में शामिल कर रहे हैं, हां हम उन्हें 10 अक्टूबर को टीम में जगह देंगे।”

वहीं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि “रोहित हमारे लिए दो मुकाबले खेलेंगे। हालांकि टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे जिन्होंने लीग स्टेज के आखिरी दोनों मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है।”
एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी के खेलने से मिलेगा फायदा
मुंबई की टीम के कोच और पूर्व विकेटकीपर विनायक सामंत ने रोहित शर्मा के खेलने पर कहा कि “इंटरनेशनल लेवल के हाई क्लास खिलाड़ी का टीम में शामिल करना बहुत बड़ा फर्क लाएगा। वो वनडे स्पेशलिस्ट हैं और टीम को इसका फायदा होगा।”

आपको बता दें कि मुंबई की टीम ने इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने ग्रुप दौर में बेहतर खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उनका मुकाबला 14 अक्टूबर को बिहार से होगा और वो मैच जीतने पर 17 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टेस्ट टीम से दूर रोहित शर्मा के प्रशंसको के लिए आई खुशखबरी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.