Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल साल का सबसे खराब रिकॉर्ड अपने नाम करने के कगार पर

केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआती 9 पारियों में बहुत खराब प्रदर्शन रहा था, वह इंग्लैंड में खेली अपनी शुरूआती 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे. इससे पहले वह साउथ अफ्रीका दौरे में भी बुरी तरह फ्लॉप हुए थे.

हालाँकि, उन्होंने इंग्लैंड में खेली अपनी अंतिम पारी में शतक जरुर लगाया था, लेकिन इसके अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाये हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वह शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.

इंग्लैंड में निराशाजनक रहे आँकड़े 

इंग्लैंड में खेले पहले टेस्ट मैच में जहां वह 4 और 13 रन की पारियां खेल पाये थे. वहीं दूसरे टेस्ट मैच में 8 और 10 रन की पारियां खेल पाये थे.

तीसरे टेस्ट में भी वह फ्लॉप साबित रहे थे और 23 व 36 रन की ही पारी खेल पाये थे. चौथे टेस्ट में भी राहुल ने 19 व 0 रन की पारियां खेली थी.

पांचवे टेस्ट की पहली पारी में वह 37 रन बनाकर आउट हुए थे, तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 149 रन का एक शानदार शतक लगाया था.

साल में तीन बार हो चुके हैं शून्य के स्कोर पर आउट 

बता दें, कि केएल राहुल साल 2018 में कुल 3 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. बांग्लादेश के मोमिनुल हक़ भी इस साल 3 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं.

टॉप-3 बल्लेबाजों में इस साल यह सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड हैं. केएल राहुल अगर एक बार और शून्य पर आउट हो जायेंगे, तो वह बांग्लादेश के मोमिनुल हक़ को भी इस रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ देंगे.

10 या उससे कम में 8 बार हो चुके हैं आउट

बता दें, कि केएल राहुल साल 2018 में सिंगल डिजिट पर कुल 6 बार आउट हो चुके हैं. वहीं 10 या उससे कम रनों में वह कुल 8 बार आउट हो चुके हैं. वह इस साल कुल 16 पारियां खेल चुके हैं.

बता दें, कि साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेंबाज डीन एल्गर भी इस साल 18 पारियों में कुल 8 बार 10 या उससे कम रनों में आउट हो चुके    हैं.

The post केएल राहुल साल का सबसे खराब रिकॉर्ड अपने नाम करने के कगार पर appeared first on SportzWiki Hindi.