Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा, भारत दौरे के लिए नहीं मिली थी टीम में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है जहां वह 0-2 से टेस्ट सीरीज हरने के बाद इन दिनों एकदिवसीय सीरीज खेल रही है। वेस्टइंडीज की टीम की यह दौरा गेल और ब्रावो जैसे कई प्रमुख खिलाडियों के बिना कर रही है। अब आ रही खबर के अनुसार इंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है हालाँकि वे टी -20 फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे। ब्रावो मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाने के लिए जाने जाते है।

2004 में डेब्यू करने वाले 35 वर्षीय ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 मैच खेल चुके है। हालाँकि ब्रावो ने अपना इंटरनेशनल मैच 2 साल पहले सितम्बर 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। हालांकि ब्रावो कुछ और सालों के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। संन्यास की घोषणा करते हुए ब्रावो ने कहा कि वह युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए मौका देने के लिए यह निर्णय ले रहे है।

ब्रावो ने वनडे करियर में 164 मैचों में 25.36 के औसत से 2,968 रन बनाये है और 199 विकेट लिए है वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1142 रन बनाए और 52 विकेट दर्ज है। ब्रावो वेस्टइंडीज की 2 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम के सदस्य रह चुके है।

ड्वेन ब्रावो ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि 'मैं अपनी सफलता के पीछे उन अनगिनत लोगों को धन्यवाद देता हूं, विशेषकर अपने परिवार और क्यूपीसीसी का जहां कम उम्र में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे थे। मैं खेल के दौरान कई दिग्गज खिलाडियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ। मैं एक चैंपियन की तरह एक पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी और मनोरंजक के रूप में अपना करियर जारी रखूंगा।"



Herald