Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज ने लिया संन्यास

इंटरनेट डेस्क। अगर आप वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल खेल को काई पसंद करते है तो यह खबर आपके लिए हाल ही में बल्लेबाज क्रिस गेल ने संन्यास ले लिया है। इस खबर को पढ़कर आपको यकीन नही हो रहा होगा तो हम आपको बता दे की आतिशी बल्लेबाज के लिए दुनिया में मशहूर क्रिस गेल ने सीमित ओवरों घरेलू लिस्ट-एक क्रिकेट को अलविदा कहा है। यानि आपको घबराने की जरूरत नही है उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नही लिया है। हाल ही में जमैका की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने बारबाडोस के खिलाफ शतकीय पारी खेली इसके साथ ही अपने घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट से संन्यास लिया।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की क्रिस गेल ने अपना लिस्ट ए क्रिकेट का अन्तिम मुकाबला रीजनल सुपर-50 ओवर के टूर्नामेंट में खेला है। क्रिस गेल ने अपने इस मुकबाले को यादगार बनाते हुए 114 गेंदों पर 122 रन की शतकीय पारी खेली है। क्रिस गेल ने लिस्ट-ए क्रिकेट 356 मैचों 12436 रन बनाए हैं। साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन का रहा। इसके आलावा आपको बता दे की वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने लिस्ट-ए मैचों में 27 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन अब उन्होंने इस क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। साथ क्रिस गेल इस समय चल रही वेस्टइंडीज के साथ सीरिज में भी नही है।

साथ ही बताया जा रहा है की भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में गेल के निजी कारणों के चलते उन्हें इन शृंखलाओं के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही बताया जा रहा है की ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण का भी इस मुकाबले में खेलना अभी फाइनल नही हुआ है।



Herald