Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पत्नियों को पूरे विदेशी दौरे में साथ रखने की विराट कोहली की मांग पर बीसीसीआई ने सुनाया अपना फैसला

anushka sharma virat kohli

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी से विदेशी दौरो में खिलाड़ियों की पत्नियों को पूरे दौरे में साथ रखने की मांग की थी.

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने इस मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई समिति (सीओए) के सामने रखा था. जिसके बाद हैदराबाद में बीसीसीआई, सीओए, विराट कोहली और भारत के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की बैठक हुई थी.

बीसीसीआई ने जारी किया था ये बयान 

बीसीसीआई ने अपना एक बयान जारी करते हुए इस मुद्दे पर कहा था, “कोहली ने यह अनुरोध कुछ हफ्ते पहले किया गया था, लेकिन यह बीसीसीआई के नियमों में बदलाव करने के बारे में है, इसलिए मैनेजर से इस बारे में बात होगी. 

वैसे तो अनुष्का विदेश में कोहली के साथ यात्रा कर रही है, लेकिन विराट कोहली अब पुराने शासन को समाप्त करना चाहते है. वह एक नई नीति के साथ पत्नियों को पूरे विदेशी दौरे में खिलाड़ियों के साथ रखने की अनुमति मांग रहे हैं.”

बीसीसीआई ने सुनाया अपना फैसला 

बता दें, कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पत्नियों को साथ रखने की मांग पर अपना फैसला सुना दिया हैं. बीसीसीआई ने इस मामले में ऐसे फैसला सुनाया हैं. जिससे शायद भारतीय खिलाड़ी व बीसीसीआई दोनों ही संतुष्ट हो गये होंगे.

शुरूआती 10 दिन पत्नियों को साथ रखने की बीसीसीआई ने दी इजाजत 

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को विदेशी दौरे के शुरूआती 10 दिन पत्नियों को साथ ले जाने की इजाजत दे दी हैं. हालाँकि, कप्तान विराट कोहली बीसीसीआई के इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने पूरे विदेशी दौरे के लिए पत्नियों को साथ रखने की मांग की थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पत्नियों को पूरे विदेशी दौरे में साथ रखने की विराट कोहली की मांग पर बीसीसीआई ने सुनाया अपना फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.