भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इस पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
बता दें, कि इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम ने अपनी टीम में कुल 14 खिलाड़ियों को जगह दी हैं. इन 14 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ियों को कप्तान विराट कोहली को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा.
केएल राहुल

केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं. केएल राहुल को एशिया कप में भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही थी. अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे में भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता हैं.
दरअसल, ओपनिंग में भारतीय टीम के पास पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन मौजूद हैं, जिसके चलते केएल राहुल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने वाली हैं.
बीसीसीआई ने आज उन 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की हैं. जो पहले वनडे में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे. इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम नहीं हैं, इसलिए उनका टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना तय हो गया हैं.
खलील अहमद

खलील को एशिया कप में अपना डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था, लेकिन भारतीय टीम के अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव की वापसी के कारण खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं.
मनीष पांडे

मनीष पांडे को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता हैं. दरअसल, अम्बाती रायडू के टीम में पहले से ही होने के कारण मनीष पांडे को टीम से बाहर कर दिया गया हैं.
बीसीसीआई की 12 खिलाड़ियों की लिस्ट में मनीष पांडे का नाम भी नहीं हैं, इसलिए उनका टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना तय हो गया हैं.
Announcement: #TeamIndia announce the 12 for the 1st ODI in Guwahati against West Indies #INDvWI pic.twitter.com/j32SXgSFTT
— BCCI (@BCCI) October 20, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में इन तीन खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.