भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच भारत ने बड़े अंतर से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और अम्बाती रायडू के बेहतरीन शतक से टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया. उसके बाद खलील अहमद की खतरनाक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को कहीं टिकने ही नहीं दिया.
खलील अहमद ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट ले लिए. इसके साथ ही इस युवा खिलाड़ी के साथ एक विवाद भी जुड़ गया. दरअसल मोरन सैमुअल्स को आउट करने के बाद यह खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया और उनको जाने के लिए तीन चार बार कहने लगा.
India's Khaleel Ahmed has received an official warning and one demerit point for advancing aggressively towards Marlon Samuels after dismissing him in yesterday's #INDvWI ODI.
https://t.co/SX0AjwhtL3 pic.twitter.com/Z5fq98uDtM
— ICC (@ICC) October 30, 2018
खलील आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए
उन्हें आईसीसी कोड के उल्लंघन के दोषी पाया गया. खलील ने अपने द्वारा की गई गलती को माना. मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा प्रस्तावित मंजूरी स्वीकार कर ली. खलील के रूप में भारत एक और बेहतरीन गेंदबाज की तलाश कर रहा है. खलील को अपने प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. ना की ऐसे कामों पर.

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी वेस्टइंडीज की टीम
गौरतलब है कि,विशाल लक्ष्य के सामने विंडीज की टीम पहले ही बैकफुट पर थी जिसका फायदा खलील की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने उठाया. दो शुरुआती रन आउट के बाद विंडीज के बल्लेबाज खलील की अंदर और बाहर जाती गेंद को समझने में असफल रहे और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे.

खलील ने तीन ओवर में ही तीन विकेट लिए
पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करने आए खलील ने तीन ओवर में ही तीन विकेट लेकर विंडीज के मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया. एक समय भारत ने विंडीज के सात विकेट 77 रन पर गिरा दिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिल कर टीम को सबसे बड़ी हार से बचा लिया.होल्डर ने टीम की ओर से सबसे अधिक नाबाद 54 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चौथे वनडे के बाद खलील अहमद को आईसीसी से पड़ी डांट, मैच के दौरान की थी ये भूल appeared first on SportzWiki Hindi.