ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट की पहली पारी पारी में 92 रन बनाये हैं। 84 गेंदों की अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाये। शतक से 8 रन पहले वह देवेन्द्र बिशु की गूगली पर छक्का मारने के चक्कर में पवेलियन लौट गए।
इससे पहले भी ओवल टेस्ट मैच की अंतिम पारी में उन्होंने 114 रन बनाये थे। अब महेंद्र सिंह धोनी की जगह वनडे टीम में उन्हें जगह देने की मांग तेज हो गई है।
धोनी के खिलाफ बोले अगरकर
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को महेंद्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता है। एक बार फिर उन्होंने धोनी को टीम से बाहर करने की मांग की है। वह चाहते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में दिनेश कार्तिक को टीम में रखा जाये और धोनी को आराम देकर ऋषभ पंत को मौका दिया जाये।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए उन्होंने कहा
“मुझे उम्मीद है कि पंत को जल्दी मौका मिलेगा। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह मिलनी ही चाहिए। 5 वनडे मैच में उन्हें खिलाना ही चाहिए। मुझे पता है कि महेंद्र सिंह धोनी क्या कर सकते हैं पर मैं धोनी को कुछ मैचों में आराम देकर दिनेश कार्तिक के साथ पंत को मौका देना चाहूँगा।”
काफी समय से शांत है धोनी का बल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला काफी समय से शांत है। आईपीएल में उन्होंने जरुर शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन उससे पहले और उनके बाद भारत के लिए उनका बल्ला बिलकुल खामोश रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और एशिया कप में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

इस साल खेले 15 वनडे मैचों में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इसके साथ ही उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी भी की है। वनडे मैचों में धोनी का अंतिम शतक जनवरी 2017 में ही आया था।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन बनाये थे। उनके बाद उनका सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 79 रन रहा है।
The post महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक अजीत आगरकर ने धोनी को वनडे टीम से बाहर करने के लिए उठाया ये नया कदम appeared first on SportzWiki Hindi.