इंटरनेट डेस्क। आज भारत ने वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीकर भारतीय टीम जहां एक तरफ बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी वही दूसरी तरफ वेस्टइंडीज इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगा। साथ ही आज का मैच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी काफी अहम रहेगा क्योंकि आज वह 81 रन बनाकर अपने दस हजार रन पूरे कर सकते है साथ ही विश्व के सबसे तेज ये आकड़ा छुने वाले खिलाड़ी बन जाएगे साथ ही आज रोहित शर्मा के पास भी एक अच्छा रिकॉर्ड बनाने का अवसर है।
आपको बता दे की 21 अक्टूबर रविवार को गुवाहाटी में खेला गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को में 8 विकेट से मात दे कर जीत दर्ज की थी। साथ ही इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने धामेदार पारी खेली थी। इस मैच में विराट कोहली की 140 रन और रोहित शर्मा की 152 रन बनाये थे। साथ ही आज रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। आपको बता दे की अभी तक भारत की तरफ से वनडे मैच में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने के का रिकॉर्ड सचिन के नाम है जबकि रोहित इस मामले में तीसरे स्थान पर है।
आपको बता दे अभी तक वनडे मैच में सचिन के नाम पर कुल 195 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं और रोहित शर्मा अब तक 194 छक्के लगा चुके हैं। इसलिए आज 2 छ्क्के लगाकर उनके पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। हाल ही में इस मामले में ही रोहित शर्मा ने गांगुली का रिकॉर्ड थोड़ा था। गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 190 छक्के लगाये है जबकि सबसे जयादा छ्क्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर है।
Herald