भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। यही वजह है कि टीम में उनके साथ ऋषभ पंत को भी शामिल किया जा सकता है। अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि टीम पहले 3 वनडे के लीये चुनी जाएगी ये सभी 5 मैच के लिए।
विश्वकप तक टीम में धोनी

चयनकर्ता जरुर पंत को टीम में शामिल करने की बात कर रहे हैं लेकिन धोनी की जगह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऋषभ पंत को बल्लेबाज और धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया जाएगा। दिनेश कार्तिक पहले से टीम में हैं लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया
“हम सभी को पता है कि धोनी विश्वकप तक खेलेंगे ही लेकिन पंत को टीम में शामिल कर उन्हें बेहतर होने का मौका दिया जा सकता है। वह नंबर 6 या 7 के लिए बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनमें मैच खत्म करने की शानदार काबिलियत है।”
गुरूवार को होगी टीम की घोषणा
![]()
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए गुरुवार यानि 11 अक्टूबर को भारतीय टीम की घोषणा होगी। इस टीम में विराट कोहली के खेलने या न खेलने पर कुछ साफ नहीं हुआ है। हालाँकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वह टीम में हो सकते हैं।
उनके अलावा एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले अम्बाती रायडू भी टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ असफल होने वाले मनीष पांडे पर गाज गिर सकती है।
भुवी- बुमराह की वापसी

एशिया कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। अब वनडे मैचों में दोनों गेंदबाजों की वापसी तय है। रवीन्द्र जडेजा भी शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा रह सकते हैं। केदार जाधव एशिया कप फाइनल में चोटिल हो गए थे और अभी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
The post रिपोर्ट्स: वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.