Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर अनिल कुंबले ने दिया ये बड़ा बयान   

इंटरनेट डेस्क। हाल ही भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का ख़िताब 7वीं बार अपने नाम किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की है। साथ ही कई खिलाड़ियों ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया है इसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी पीछे नही कर धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मुकाबले में धोनी ने विकेटकीपरिंग में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 शिकार पूरे किए। लेकिन उनका बल्ला जयादा कुछ कमाल नही दिखा पाया। इस बात को लेकर अनिल कुंबले ने हाल ही में एक बयान दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है हाल ही में महेन्द्र सिंह धोनी बल्ले से ज्यादा कमाल नही दिखाने के कारण काफी सवालों में घिरते नजर आ रहें है। दुनिया के सबसे अच्छे 'फिनिशर' कहे जाने वाले एम एस धौनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। इस बात को लेकर पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने हाल ही में कहा है की इस समय भारतीय वनडे टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है और साथ ही कभी कभी ऐसा लगता है की टीम अब धोनी पर मैच खत्म करने के लिए निर्भर रह रही है लेकिन टीम को धोनी मैच खत्म करने पर निर्भर भी रहना चाहिए।

वह एक अच्छे खिलाड़ी है साथ ही उनके पास काफी अनुभव है ऐसे में धोनी को पना खेल एंजॉय करने देना चाहिए और युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर उन्हें मैच के अंत तक खेलने देना चाहिए। साथ कुंबले ने कहा की हर खिलाड़ी के जीवन में कई मोड़ आते है साथ ही धोनी का करियर अब इस मोड़ पर है की अब उनको पुरे मन से मैच का मजा लेने दे। हाल ही में धोनी ने एशिया कप में चार पारियों में सिर्फ 77 रन बनाए।



Herald