Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी ने बताया उस भारतीय गेंदबाज का नाम जिसके सामने गेंदबाजी करने में छुट जाता था पसीना

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इतिहास में जो दो खिलाड़ी मैदान पर सबसे घातक धुरंधरों में शुमार रहे वो थे वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी. एक तरफ थे सहवाग जो बल्लेबाजी करते समय विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते थे वहीं दूसरी तरफ थे शाहिद अफरीदी जो ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी से भी विरोधी टीम को परेशान करने का दम रखते थे.

ऐसे में अगर कोई अफरीदी को भी किसी को गेंदबाज़ी करने कसे डर लगता था तो शायद आप को हैरानी होगी. हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में अफरीदी ने इस बात का खुलासा किया है.

सहवाग से लगता था डर  

shahid afridi

हाल में ही अफरीदी ने चैट शो के दौरान एक बड़ा खुलसा किया है. इस दौरान अफरीदी ने भी बताया कि वो किस खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करने से सबसे ज्यादा डरा करते थे. अफरीदी ने कहा कि से तो मैं किसी भी खिलाड़ी से नहीं डरता था लेकिन एक खिलाड़ी जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल होता था, वो थे सहवाग.

अगर वह किसी गेंदबाज के खिलाफ शॉट खेलना शुरू करते तो वह सिलसिला पूरा ओवर बरकरार रहता. ऐसे में गेंदबाजों के लिए खुद को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता था.

वर्ल्ड कप जीतना था ख़ास 

इस शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके करियर का सबसे यादगार पल कौन सा था तो उन्होंने कहा कि 2009 विश्व कप हमारे लिए यादगार था क्योंकि जो श्रीलंकाई टीम के साथ हुआ (पाकिस्तान में आतंकी हमला) और पाकिस्तान क्रिकेट संघर्ष भी कर रहा था. वो खिताब देश का हौसला मजबूत करने के लिए जरूरी था.

आप को इसी शो में सहवाग ने भी एक बड़ा खुलसा किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें वैसे तो किसी भी गेंदबाज़ से डर नही लगता था, लेकिन उन्हें भी अख्तर की गति से कई बार उन्हें परेशानी करती थी.इसके अलावा उन्हे ये भी कहा था कि उन्हें अख्तर का सामना करने में परेशानी होती थी, लेकिन मजा भी आता था.

The post शाहिद अफरीदी ने बताया उस भारतीय गेंदबाज का नाम जिसके सामने गेंदबाजी करने में छुट जाता था पसीना appeared first on SportzWiki Hindi.