Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक और पृथ्वी में से इस बल्लेबाज के पहले टेस्ट में खेलने के संकेत दिए अजिंक्य रहाणे ने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 4 अक्टबूर से राजकोट के मैदान पर खेला जाना हैं. भारत और वेस्टइंडीज बीच होने वाले इस मैच के चलते ही आज भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही हैं.

इस सीरीज में अच्छा करने की ओर देख रहा 

अजिंक्य रहाणे ने अपने खेल को लेकर कहा, “मुझे वापस भारत आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा हैं. मैंने वापस भारत आकर मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मैच खेले हैं, जिसे मुझे काफी अच्छा अभ्यास मिला हैं.

अब मैं इस सीरीज में अच्छा करने की ओर देख रहा हूं. मैं अच्छे आत्मविश्वास में हूं और मैं हमेशा मानता हूं, हर सीरीज काफी महत्वपूर्ण होती हैं.

मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं और इस सीरीज में अच्छा कर करने के लिए भी बेताब हूं. मैं वर्तमान में जीता हूं और भूतकाल में क्या हुआ हैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं.”

मयंक और पृथ्वी पर कोई दबाव नहीं

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के बारे में बोलते हुए रहाणे ने कहा, “मयंक और पृथ्वी पर कोई दबाव नहीं है, उनके पास टीम प्रबंधन का समर्थन है और वह इस समर्थन के हकदार भी है. मैं उनके लिए खुश हूं.

पृथ्वी शॉ को मैंन एक छोटे बच्चे के रूप में देखा हैं, उसने घरेलू प्रदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया है. मैंने उन्हें इंडिया ए और मुंबई के लिए बल्लेबाजी करते देखा हैं. मुझे यकीन है, कि वह भारत की सीनियर टीम के लिए भी अच्छा काम करेगा.”

अजिंक्य रहाणे के बयान से संकेत मिल रहे थे, कि मयंक और पृथ्वी में से पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ को डेब्यू का मौका मिलेगा.

वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेंगे

अपने बयान में आगे रहाणे ने कहा, “हम वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं, फिलहाल हमारा ध्यान प्रतिद्वंद्वी को देखने के बजाय अपनी क्रिकेट को सुधारने में है. हमारा लक्ष्य इस सीरीज में अच्छा क्रिकेट खेलना है और इसी पर हमारी पूरी टीम ध्यान केंद्रित कर रही हैं.” 

The post मयंक और पृथ्वी में से इस बल्लेबाज के पहले टेस्ट में खेलने के संकेत दिए अजिंक्य रहाणे ने appeared first on SportzWiki Hindi.