Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन का ये रिकॉर्ड तोडऩे से केवल दो कदम पीछे हैं रोहित शर्मा

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड दांव पर होंगे। ये दोनों रिकॉर्ड तोडऩे के दावेदार गुवाहटी में खेले गए पहले मैच शतकीय पारियां खेलने वाले कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा हैं।

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम पर बोलती है धोनी की तूती

जहां विराट कोहली सबसे तेज दस हजार रन बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास सचिन को वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोडऩे का मौका होगा।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर के 463 मैचों में 195 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित शर्मा अपने 189 वनडे मैचों में 194 छक्के लगाए हैं। अब उन्हेंं सचिन को पीछे छोडऩे के लिए केवल दो छक्कों की जरुरत है।

दूसरा वनडे: आज टीम इंडिया और विराट कोहली रचने उतरेंगे इतिहास

वैसे भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने अपने वनडे करियर के 328 मैचों में 217 छक्के लगा चुके हैं।

अब इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे जहीर, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार

इस मामले में विश्व रिकॉर्ड की बात की जाएं तो ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के नाम है। पाकिस्तान के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक दिवसीय क्रिकेट में 351 छक्के लगाए हैं।रोहित ने गुवाहटी में खेले गए पहले मैच में नाबाद 152 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।